inshorts

आईपीएल को 'इस्लाम विरोधी' बताकर तालिबान ने अफगानिस्तान में मैचों के प्रसारण पर लगाई रोक

तालिबान ने कथित तौर पर आईपीएल को 'इस्लाम विरोधी सामग्री' बताते हुए अफगानिस्तान में मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। बतौर रिपोर्ट्स, स्टेडियम में लड़कियों व महिलाओं के डांस करने और उनके सिर ढके नहीं होने के कारण तालिबान ने प्रसारण पर रोक लगाई है। गौरतलब है, आईपीएल 2021 का दूसरा चरण रविवार से यूएई में शुरू हुआ।