inshorts

आईपीएल डेब्यू से पहले घरवालों के संदेश सुनकर रोने लगे थे उमरान, सामने आया वीडियो

सनराइज़र्स हैदराबाद ने पेसर उमरान मलिक का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह आईपीएल डेब्यू से पहले घरवालों के संदेश सुनकर रोते दिखे। वीडियो में उनके माता-पिता व अन्य घरवाले उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। डेब्यू पर उमरान ने 151.03 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी जो किसी भारतीय द्वारा आईपीएल-2021 में फेंकी गई सबसे तेज़ गेंद है।