आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए 405 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। 991 खिलाड़ियों की शुरुआती सूची से 586 खिलाड़ियों की छंटनी की गई है। 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से 4 खिलाड़ी असोसिएट देशों से हैं। गौरतलब है, यह नीलामी 23 दिसंबर (शुक्रवार) को कोच्चि में होगी।