आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में सबसे महंगे (₹15.25-करोड़) बिके मुंबई इंडियंस के ईशान किशन ने 149-रन बनाए हैं। ₹12.25-करोड़ में बिके केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 69-रन बनाए हैं। ₹11.5-करोड़ में बिके लियम लिविंगस्टन (पंजाब किंग्स) ने 98-रन बनाए और 2-विकेट लिए हैं। ₹10.75-करोड़ में बिके शार्दुल ठाकुर (दिल्ली कैपिटल्स) ने 11.4-ओवर में 1-विकेट लिए और 118-रन दिए हैं।