आईपीएल ने 2022 सीज़न के लिए जारी किया शेड्यूल मेट्रिक्स

आईपीएल ने 2022 सीज़न के लिए शेड्यूल मेट्रिक्स जारी कर दिया है। 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का लीग चरण में केकेआर, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, एलएसजी और सीएसके से 2 बार सामना होगा जबकि एसआरएच, आरसीबी, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस से उनका 1 बार सामना होगा। लीग चरण में सभी टीमें कुल 14 मैच खेलेंगी।