केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि आईपीएल में 7-साल की कप्तानी के दौरान उन्होंने सिर्फ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के खिलाफ योजना बनाई थी। बकौल गंभीर, विराट कोहली, क्रिस गेल या डीविलियर्स के खिलाफ भी उन्होंने कभी योजना नहीं बनाई। रोहित आईपीएल में किसी एक टीम (केकेआर) के खिलाफ 1,000-रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।