विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल-2021 के एलिमिनेटर में बतौर आरसीबी कप्तान अपना आखिरी मैच खेला। कोहली 2013 में आरसीबी के स्थायी कप्तान बने थे। उन्होंने 140 मैचों में आरसीबी का नेतृत्व किया जिनमें 66 में जीत, 70 में हार मिली और 4 मैच बेनतीजा रहे। कोहली की कप्तानी में आरसीबी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में (उप-विजेता) रहा।