आईपीएल में ऐसे फैसले नहीं होने चाहिए: त्रिपाठी के कैच को खारिज किए जाने पर गंभीर

पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर के राहुल त्रिपाठी ने डाइव लगाकर के.एल. राहुल का कैच लिया और जश्न मनाने लगे। हालांकि, फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा गया और उन्होंने त्रिपाठी की उंगलियां गेंद के नीचे होने के बावजूद आउट नहीं दिया। इस पर गौतम गंभीर ने कहा, "यह हैरान करने वाला था...आईपीएल में ऐसे फैसले नहीं होने चाहिए।"