आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने ऋद्धिमान साहा

विकेटकीपर-ओपनर ऋद्धिमान साहा आईपीएल में गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 38-वर्षीय साहा ने रविवार को एलएसजी के खिलाफ 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। जीटी के किसी बल्लेबाज़ का पिछला सबसे तेज़ अर्धशतक विजय शंकर ने जड़ा था जिन्होंने इस साल ही केकेआर के खिलाफ 21 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी।