आईपीएल में पहली बार एक मैच में 23 वर्ष से कम उम्र के तीन खिलाड़ियों ने जड़ा अर्धशतक

आईपीएल में पहली बार एक मैच में 23 वर्ष से कम उम्र के तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़ा है। गुरुवार को एसआरएच-आरआर के बीच हुए मैच में एसआरएच के नीतीश कुमार रेड्डी (20 वर्ष) ने 76* रन बनाए। वहीं, आरआर के यशस्वी जायसवाल (22 वर्ष) ने 67 रन बनाए जबकि 22 वर्षीय रियान पराग ने 77 रनों की पारी खेली।