रविंद्र जडेजा आज आईपीएल-2022 में केकेआर के खिलाफ सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में पहली बार कप्तानी करने से पहले सर्वाधिक मैच (200) खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। मनीष पांडे के नाम पिछला रिकॉर्ड था जिन्होंने कप्तानी डेब्यू करने से पहले 153-मैच खेले थे। उनके बाद कायरन पोलार्ड (137-मैच), रविचंद्रन अश्विन (111-मैच) और संजू सैमसन (107-मैच) हैं।