आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले ड्वेन ब्रावो ने लीग से लिया संन्यास

आईपीएल में सर्वाधिक 183 विकेट लेने वाले ड्वेन ब्रावो ने लीग से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्हें आईपीएल 2023 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का गेंदबाज़ी कोच बनाया गया है। ब्रावो ने कहा, "मैं अपने इस नए सफर को लेकर आशान्वित हूं।" ब्रावो ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस और सीएसके का प्रतिनिधित्व किया है।