मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज (शनिवार) आईपीएल 2022 के पहले मैच में सीएसके और केकेआर आमने-सामने होंगे। डिफेंडिंग चैंपियन सीएसके और आईपीएल 2021 की उप-विजेता केकेआर आईपीएल इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ 25 मैच खेल चुके हैं जिनमें से सीएसके ने 17 में जीत हासिल की है। सीएसके ने केकेआर के खिलाफ अपने पिछले चारों मैच जीते हैं।