inshorts

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के पहले दिन कौनसे अनकैप्ड खिलाड़ी सबसे महंगे बिके?

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के पहले दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने आवेश खान को ₹10 करोड़ में खरीदा और वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। शाहरुख खान और राहुल तेवतिया को क्रमश: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने ₹9 करोड़ में खरीदा। वहीं, राहुल त्रिपाठी को सनराइज़र्स हैदराबाद ने ₹8.50 करोड़ में खरीदा।