आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में कितने खिलाड़ी खरीदे गए और कुल कितना पैसा खर्च हुआ?
आईपीएल की 10 फ्रैंचाइज़ी ने बेंगलुरु में आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में कुल 204 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ₹551.7 करोड़ खर्च किए। 11 खिलाड़ी कम-से-कम ₹10 करोड़ में बिके जबकि 13 खिलाड़ियों को ₹8 करोड़ से ₹9.25 करोड़ के बीच खरीदा गया। आईपीएल मेगा ऑक्शन 2018 में 169 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ₹432 करोड़ खर्च किए गए थे।