आईपीएल मेगा ऑक्शन-2022 में ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हें मुंबई इंडियंस ने ₹15.25 करोड़ में खरीदा है। उनके बाद सीएसके द्वारा ₹14 करोड़ में खरीदे गए दीपक चाहर रहे। ₹12.25 करोड़ में केकेआर द्वारा लिए गए श्रेयस अय्यर ऑक्शन में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने जिनके बाद पंजाब किंग्स द्वारा ₹11.5 करोड़ में खरीदे गए लियम लिविंगस्टन रहे।