बेंगलुरु (कर्नाटक) में आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के दौरान शनिवार को नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर मंच से ज़मीन पर गिर गए जिसके बाद नीलामी प्रक्रिया को तत्काल रोक दिया गया। गौरतलब है कि यह घटना श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा की बोली के दौरान घटी। वहीं, आईपीएल ने अब तक इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।