आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के पहले दिन ₹2 करोड़ के बेस प्राइस वाले सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना और इमरान ताहिर नहीं बिके। बांग्लादेशी ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ और भारतीय पेसर उमेश यादव को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। भारतीय गेंदबाज़ों में सर्वाधिक आईपीएल विकेट लेने वाले लेग-स्पिनर अमित मिश्रा भी नहीं बिके।