आईपीएल मेगा ऑक्शन-2022 के बाद पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम में क्रमशः 25 व 24 खिलाड़ी हो गए हैं। दोनों टीमों में 7-7 विदेशी खिलाड़ी हैं। पंजाब किंग्स के कुछ नए खिलाड़ी शिखर धवन, ओडियन स्मिथ और जॉनी बेयरस्टो हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर, कुलदीप यादव और मिचल मार्श समेत अन्य खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में खरीदा।