inshorts

आईपीएल मेगा नीलामी से पहले टीमों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची हुई जारी

आईपीएल मेगा नीलामी से पहले टीमों ने मंगलवार को अपनी रिटेंशन सूची जारी की। सीएसके, केकेआर, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 4-4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। एसआरएच, आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स ने 3-3 खिलाड़ियों को जबकि पंजाब किंग्स ने 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में एम.एस. धोनी, रोहित शर्मा व विराट कोहली शामिल हैं।