जॉन्टी रोड्स ने आईपीएल मैच के बाद छुए सचिन तेंदुलकर के पैर, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पंजाब किंग्स के सहायक कोच जॉन्टी रोड्स मुंबई इंडियंस व पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 मैच के बाद मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर के पैर छूते दिख रहे हैं। टीमों के एक-दूसरे का अभिवादन करने के दौरान रोड्स को सचिन अपने पैर छूने से रोकने की कोशिश करते दिखे।