आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे गिरोह का दिल्ली में भंडाफोड़, 10 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को प्रीत विहार में छापेमारी कर आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे एक गिरोह का भंडाफोड़ कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 10 लैपटॉप, 3 एलईडी टीवी, 38 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। बकौल पुलिस, आरोपी करीब ₹50 लाख का सट्टा लगा चुके थे।