आईपीएल मैच में अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर भोजपुरी कमेंटेटर्स की हो रही आलोचना
एसआरएच और केकेआर के आईपीएल मैच के दौरान की कमेंट्री की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसके बाद अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर भोजपुरी कमेंटेटर्स की ऑनलाइन आलोचना हो रही है। लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने कहा, "ये क्या बदतमीज़ी चल रही है भोजपुरी के साथ? इन कमेंटेटर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।"