आईपीएल विजेता को मिलने वाली ट्रॉफी पर संस्कृत में क्या लिखा होता है और क्या है उसका मतलब?
आईपीएल की विजेता टीम को मिलने वाली ट्रॉफी पर संस्कृत में 'यत्र प्रतिभा अवसर प्राप्नोति' संदेश लिखा होता है जिसका मतलब है 'जहां प्रतिभा और अवसर का मिलन होता है'। सुनहरे रंग की इस ट्रॉफी पर टूर्नामेंट की अब तक की विजेता टीमों का नाम भी लिखा होता है। ट्रॉफी पर भारत का नक्शा भी बना होता है।