आईपीएस अधिकारी सतीश वर्मा ने अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में की अपील
गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा ने अपनी बर्खास्तगी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। आगामी 30-सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले वर्मा 2004 में हुए इशरत जहां एनकाउंटर केस में एसआईटी का हिस्सा थे। 1986-बैच के अधिकारी वर्मा की बर्खास्तगी को लेकर केंद्र ने 30-अगस्त को आदेश जारी किया था।