1994 बैच की आईपीएस अधिकारी कला रामचंद्रन ने मंगलवार को गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर के तौर पर अपना पदभार संभाला। दरअसल, गुरुग्राम में 2007 में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद से कला रामचंद्रन ज़िले की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनी हैं। इससे पहले, वह 2020 से हरियाणा के परिवहन विभाग की प्रधान सचिव के तौर पर कार्यरत थीं।