कैलिफोर्निया की एक महिला ने दुनिया की सबसे लंबी जीभ (महिला) का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। चैनल एल टैपर नामक महिला की जीभ 9.75 सेंटीमीटर (3.8 इंच) लंबी है जो लगभग एक आईफोन के बराबर है। महिला ने बताया, "मुझे अच्छा लगता है जब लोग मेरी लंबी जीभ देखकर चौंक जाते हैं...या डर जाते हैं।"