भारत में आईफोन 14 प्रो की बिक्री शुक्रवार (16-सितंबर) को शुरू होने से कुछ घंटे पहले केरल के एक 28-वर्षीय शख्स ने इसे दुबई जाकर खरीदा। धीरज पल्लियिल नामक शख्स ने 512 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल ₹1,29,000 में खरीदा और टिकट व वीज़ा पर ₹40,000 खर्च किए। उन्होंने चौथी बार दुबई में बिक्री के पहले दिन लेटेस्ट आईफोन खरीदा है।