आईफोन 14 सीरीज़ की बिक्री शुरू होने से पहले कई देशों में डाउन हुई एप्पल की वेबसाइट

एप्पल की हाल ही में लॉन्च हुई आईफोन 14 सीरीज़ की बिक्री शुरू होने से पहले कई देशों में कुछ यूज़र्स के लिए एप्पल की वेबसाइट डाउन हो गई। एप्पल ने इस पर अभी प्रतिक्रिया नहीं दी है। एप्पल के नए आईफोन 14, आईफोन 14 प्रो व आईफोन 14 प्रो मैक्स फोन की बिक्री 16 सितंबर से शुरू होगी।