आईफोन यूज़र्स ने की अलार्म नहीं बजने की शिकायत, एप्पल ने कहा- इसे ठीक कर रहे
कई आईफोन यूज़र्स द्वारा अलार्म नहीं बजने की शिकायत किए जाने के बाद एप्पल ने कहा है कि वह इसे ठीक कर रही है। यूज़र्स ने शिकायत की है कि अलार्म खुद-ब-खुद साइलेंट या म्यूट हो रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने 'अटेंशन अवेयर फीचर्स' के कारण दिक्कत होने की आशंका जताई है जबकि एप्पल ने इसका कारण नहीं बताया है।