inshorts

आईबी के नए चीफ बने तपन कुमार डेका, रॉ सचिव सामंत कुमार गोयल का कार्यकाल 1 साल और बढ़ा

केंद्र ने शुक्रवार को आदेश जारी कर आईपीएस अफसर तपन कुमार डेका को नया इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) प्रमुख नियुक्त किया व अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) के सचिव सामंत कुमार गोयल का कार्यकाल 1 साल और बढ़ा दिया। डेका वर्तमान में आईबी ऑपरेशंस डेस्क के प्रमुख हैं व 20-वर्षों से आतंकियों व धार्मिक कट्टरपंथियों को ट्रैक कर रहे हैं।