आईबीएम ने की अपने 3,900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा
अमेरिकी टेक कंपनी आईबीएम ने अपने 3,900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। आईबीएम ने ऐनुअल कैश टारगेट को हासिल करने में विफल रहने के बाद यह फैसला लिया है। वहीं, आईबीएम के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) जेम्स कैवना ने बताया कि कंपनी अब भी क्लाइंट-फेसिंग रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट के मद्देनज़र भर्ती करने के लिए प्रतिबद्ध है।