आईवीएफ तकनीक से भारत में पहली बार बन्नी नस्ल की भैंस के बछड़े का जन्म, सामने आई तस्वीर

केंद्र सरकार ने बताया है कि भारत में पहली बार आईवीएफ तकनीक से गुजरात के एक किसान के घर बन्नी नस्ल की भैंस के बछड़े का जन्म हुआ है। बकौल सरकार, 6 आईवीएफ प्रयासों में बन्नी नस्ल के पहले आईवीएफ बछड़े का जन्म हुआ और इसके साथ ही भारत में ओपीयू-आईवीएफ तकनीक अगले स्तर पर पहुंच गई है।