चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली आईसीसी के नॉकआउट मैचों में 1000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (780 रन), तीसरे नंबर पर रिकी पॉन्टिंग (731 रन) और चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर (657 रन) हैं।