आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए नहीं आयोजित होगा उद्घाटन समारोह: रिपोर्ट

पाकिस्तानी अखबार 'द डॉन' ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अगले महीने पाकिस्तान में शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर कोई उद्घाटन समारोह नहीं होगा। इसका मुख्य कारण आयोजन के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीमों का देर से आना है। इसके अलावा, 8 देशों के इस टूर्नामेंट में कोई अभ्यास मैच भी नहीं खेला जाएगा।