भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बुधवार को इवेंट ऐम्बैसडर नियुक्त किया गया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सरफराज़ अहमद, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन और न्यूज़ीलैंड के टिम साउदी को भी इवेंट ऐम्बैसडर नियुक्त किया गया है। यह चारों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट को लेकर कॉलम लिखेंगे और मैचों में भी उपस्थित रहेंगे।