आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

रोहित शर्मा ने अब तक आईसीसी टूर्नामेंट के 8 फाइनल खेले हैं जिसमें उन्होंने 27.33 की औसत से 246 रन बनाए। रोहित ने आईसीसी फाइनल में कोई अर्धशतक नहीं लगाया और उनका उच्चतम स्कोर 47(31) है जो उन्होंने वनडे विश्व कप-2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। चैंपियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में रोहित 0 पर आउट हुए थे।