चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ 63 रन बनाने वाले डेरेल मिचल आईसीसी वनडे नॉकऑउट में भारत के खिलाफ 2 बार 50+ की पारी खेलने वाले पांचवें बल्लेबाज़ बन गए हैं। मिचल से पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग और स्टीव स्मिथ, श्रीलंका के महेला जयवर्धने और न्यूज़ीलैंड के केन विलियमसन ऐसा कारनामा कर चुके हैं।