आईसीआरए ने यूक्रेन संकट के कारण घटाया भारत का ग्रोथ रेट, 2022-23 में 7.2% रहने का अनुमान

घरेलू रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने यूक्रेन संकट के कारण भारत का विकास दर 0.8% घटाकर वित्त वर्ष 2022-23 में 7.2% रहने का अनुमान जताया है। एजेंसी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के दौरान जीडीपी में वास्तविक वृद्धि 3-4% रह सकती है। इससे पहले आरबीआई ने 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.8% की वृद्धि का अनुमान जताया था।