भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने हैकर्स द्वारा वेबसाइट को हैक करने की कोशिश किए जाने के बाद बयान जारी किया है। आईसीएमआर ने कहा, "वेबसाइट सुरक्षित और वर्किंग है।" गौरतलब है, हैकर्स ने 30 नवंबर को 24 घंटे के अंदर वेबसाइट को 6,000 से अधिक बार हैक करने की कोशिश की थी लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए।