आईसीसी की भूल के कारण भारत के महिला विश्व कप अभ्यास मैच के रिज़ल्ट पर हुआ भ्रम
आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका-भारत महिला विश्व कप अभ्यास मैच के स्कोरकार्ड में कई बार संशोधन कर बार-बार गलतियां कीं जिससे रिज़ल्ट को लेकर भ्रम पैदा हो गया। स्कोरकार्ड में बताया गया कि दक्षिण अफ्रीका ने 4-विकेट से जीत दर्ज की और फिर दिखाया गया कि भारत 1-रन से जीता है। बाद में सुधारकर भारत की 2-रन से जीत दिखाई गई।