भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना आईसीसी के वार्षिक पुरस्कारों की 2 श्रेणियों में नामांकित हुईं हैं। वह 2021 के आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर अवॉर्ड की दावेदारों में शामिल हैं जो महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला क्रिकेटर को दिया जाता है। मंधाना आईसीसी महिला टी20I क्रिकेटर ऑफ द इयर अवॉर्ड के लिए भी नामांकित हुई हैं।