केपटाउन टेस्ट में विराट कोहली द्वारा स्टंप माइक पर ब्रॉडकास्टर के खिलाफ बोलने को लेकर पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने कहा, "महत्वपूर्ण है कि आईसीसी कदम उठाए...क्योंकि आप इस तरह का बर्ताव नहीं कर सकते।" बकौल वॉन, "उन पर फाइन लगाना चाहिए या उन्हें सस्पेंड करना चाहिए क्योंकि आप अंतर्राष्ट्रीय कप्तान रहते इस तरह का बर्ताव नहीं कर सकते।"