आईसीसी ने 2022 पुरुष अंडर-19 विश्व कप टीम का ऐलान किया है जिसमें 3 भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं। अंडर-19 विश्व कप में भारत को 5वां खिताब दिलाने वाले यश धुल को कप्तान बनाया गया है जबकि राज बावा और विक्की ओसवाल अन्य 2 भारतीय हैं। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस टीम में तीसरे नंबर के बल्लेबाज़ हैं।