आईसीसी ने क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर को वनडे विश्व कप के लिए बनाया ग्लोबल ऐम्बैसडर
आईसीसी ने क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर को वनडे विश्व कप-2023 के लिए ग्लोबल ऐम्बैसडर बनाया है। 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप के उद्घाटन मैच से पहले तेंदुलकर ट्रॉफी लेकर मैदान पर आएंगे और टूर्नामेंट के शुरुआत की घोषणा करेंगे। विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा।