आईसीसी ने गुरुवार को टी20 विश्व कप 2021 के लिए आधिकारिक ऐंथम 'लिव द गेम' जारी कर दिया। इस ऐंथम को भारतीय संगीतकार अमित त्रिवेदी ने कंपोज़ किया है। ऐंथम के वीडियो में भारतीय कप्तान विराट कोहली, वेस्टइंडीज़ के कप्तान कायरन पोलार्ड, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान व ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल के ऐनिमेटेड 'अवतार' दिखाए गए हैं।