आईसीसी ने टेस्ट बल्लेबाज़ों का 2022 का पहला रैंकिंग अपडेट किया जारी, कोहली 2 पायदान लुढ़के

आईसीसी ने टेस्ट बल्लेबाज़ों का 2022 का पहला रैंकिंग अपडेट जारी किया है जिसमें भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली दो पायदान लुढ़ककर नौवें स्थान पर आ गए हैं। के.एल. राहुल 18 पायदान की छलांग लगाकर 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, मयंक अग्रवाल एक पायदान की छलांग के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।