आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2023 के 5 ब्रेकआउट स्टार्स के बताए नाम
आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2023 के 5 ब्रेकआउट स्टार्स (प्रदर्शन से प्रसिद्धि पाने वाले खिलाड़ी) के नाम बताए हैं। सूची में आईसीसी ने बांग्लादेश की 18-वर्षीय गेंदबाज़ मारूफा अख्तर व आयरलैंड की 20-वर्षीय बल्लेबाज़ ऑर्ला प्रेंडर्गास्ट को शामिल किया है। अन्य तीन खिलाड़ियों में मुनीबा अली (पाकिस्तान), हर्षिता समरविक्रमा (श्रीलंका) और करिश्मा रामहराक (वेस्टइंडीज़) का नाम शामिल है।