आईसीसी ने युवराज सिंह के बाद शाहिद अफरीदी को बनाया टी20 विश्व कप का ऐम्बैसडर
आईसीसी ने पूर्व पाकिस्तानी ऑल-राउंडर शाहिद अफरीदी को टी20 विश्व कप-2024 का ऐम्बैसडर बनाया है। पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर युवराज सिंह, वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान क्रिस गेल और धावक उसैन बोल्ट को भी टूर्नामेंट का ऐम्बैसडर बनाया जा चुका है। अफरीदी ने कहा, "टी20 विश्व कप दिल के करीब है। मैं भारत-पाकिस्तान मैच (9 जून) देखने के लिए काफी उत्साहित हूं।"