inshorts

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर बने संदीप लामिछाने

नेपाल के लेग-स्पिनर संदीप लामिछाने ने बांग्लादेशी स्पिनर नसुम अहमद और अमेरिकी बल्लेबाज़ जसकरण मल्होत्रा को पीछे छोड़कर सितंबर महीने का आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। लामिछाने यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर बन गए हैं। वहीं, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने आईसीसी वीमेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है।